Moga News Today : स्वीकृत परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू हो : कैबिनेट मंत्री

0
60
स्वीकृत परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू हो : कैबिनेट मंत्री
स्वीकृत परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू हो : कैबिनेट मंत्री

ज़िला मोगा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

Moga News Today (आज समाज)मोगा : पंजाब के बिजली और लोक निर्माण विभागों के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए। अधिकतम योग्य व्यक्तियों के लिए श्रमिक कार्ड बनाए जाएं। पटवारियों की रेशनेलाइजेशन की जाए। किसी भी नींव पत्थर, उद्घाटन या लोक कल्याण कार्यों में चुने हुए प्रतिनिधियों को अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और यह प्रयास चुने हुए जन प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्कूलों, अस्पतालों और आयुष अस्पताल की इमारतों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए। ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ अभियान के तहत चल रहे कैंपों का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए। उन्होंने पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर से कहा कि जरूरत के अनुसार सरकारी बस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।