Wonderful Places for Honeymoon: हनीमून के लिए कम बजट में बेहद शानदार हैं जगह

0
142
Wonderful Places for Honeymoon

Wonderful places for honeymoon: राजस्थान के उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां आप अपने बजट के अनुसार अच्छा होटल भी ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम आएगा।

हमारे भारत में कई अद्भुत जगहें हैं, जो सबका ध्यान खींचती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मात्र 50000 के करीब आप अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको यहां कम बजट में अच्छा नजारा, सुखद वातावरण और लग्जरी होटल में भी रहने का मौका मिलेगा।

अंडमान

अंडमान भारत में एक बढ़ते पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए अंडमान परफेक्ट कहा जा सकता है। क्योंकि, अंडमान नीले रंग के समुद्र तटों वाली एक सुंदर जगह है, जो आपको भारत में ही विदेश का अहसास करवाएगी। पति-पत्नी के बीच ट्रिप को रोमांस भरने के लिए यह एक रोमांटिक स्पॉट हैं। यहां के बेहतरीन रिसॉर्ट्स में रुकने का प्लान आप बना सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। आप चाहें, तो होटल लेकर रह सकते हैं।

लेह लद्दाख

यदि आप बजट अनुकूल हनीमून पेल्स की तलाश में हैं तो लेह लद्दाख सबसे अच्छा है। यहां का ठंडा मौसम साथियों को करीब लाता है। क्योंकि, लद्दाख को दुनिया का सबसे ठंडे रेगिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह युवाओं के लिए खास है, इसलिए आपको यहां बच्चे या बुजुर्ग लोग यात्रा करते हुए कम मिलेंगे।

कपल्स को ऐसी जगह पसंद आती है, जहां उन्हें उनकी तरह ही लोग घूमते हुए मिलते हैं। यहां दो लोगों के ट्रैवल का खर्च करीब 50000 से 60000 तक आता है। अगर आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करेंगे, तो आसानी से कम बजट में घूमकर वापस आ जाएंगे।इसलिए आप हनीमून के लिए सस्ती जगह पर जाने का प्लान बनाएं।

गंगटोक

सिक्किम राज्य में स्थित गंगटोक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह भारत के बेस्ट हनीमून प्लेस में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह शहर कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला का सुंदर नजारा पेश करता है। इसे साहसिक प्रेमियों का स्वर्ग भी कहा जा सकता है। यहां, साहसी लोग माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और बहुत कुछ का अनुभव कर सकते हैं।