Punjab News:राज्य की जरूरतमंद महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 बना वरदान

0
122

राज्य की जरूरतमंद महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 बना वरदान

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास वि•ााग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढ़िया प्रयास है जिसका उदेश्य हिंसा से प्र•ाावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कोई •ाी जरूरतमंद महिला जिसके साथ किसी •ाी तरह की कोई हिंसा जा बेइंसाफ हो रहा है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके मदद मांग सकती है। मंत्री ने आगे बताया कि महिला हेल्पलाइन पर लग•ाग 150 फोन जरूरतमंद महिलाओं द्वारा हर रोज किए जाते है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने लग•ाग 4 से 5 हजार जरूरतमंद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जरूरतमंद महिला जिसके साथ कोई बेइंसाफी हो रही है या कोई हिंसा हो रही है, वह पंजाब के किसी कोने से •ाी इस हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांग सकती है। महिलाओं को राज्य में स्थापित वन स्टाप सैंटरों और वि•ााग अधीन चल रहे दफ्तरों द्वारा तुरंत मदद करने के लिए कार्यवाही शुरु की जाती है।

उन्होंने कहा कि •ाविष्य में सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरन के के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की प्रत्येक तरह से सुरक्षा करना है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं या लड़कियां तत्काल तौर पर सहायता लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकती है।