Himachal News : पौधरोपण में भागीदारी निभाएंगी महिलाएं : मुख्यमंत्री

0
44
पौधरोपण में भागीदारी निभाएंगी महिलाएं : मुख्यमंत्री
पौधरोपण में भागीदारी निभाएंगी महिलाएं : मुख्यमंत्री

Himachal News (आज समाज) शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंचायतों में पौधरोपण करने और उसके सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए सरकार महिला मंडलों का सहयोग लेगी। इस काम के लिए उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए उन्हें अलग से पैसे मिलेंगे, जिससे उनकी आय भी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पौधरोपण के बाद पौधों का सर्वाइवल रेट 50 से 60 प्रतिशत है।

इसे बढ़ाने के लिए सरकार पौधरोपण कार्य में परिवर्तन करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाली जमीन पर पौधारोपण करने से पहले उसकी स्थिति का पता लगाया जाएगा। वहां पर कौन सा पौधा लग सकता है इसका भी पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों में पौधरोपण में 60 प्रतिशत फलदार पौधों को लगाया जाएगा।

वहीं, विधायक रणधीर शर्मा द्वारा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा पैसा खर्च किए जाने की बात करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना जरूर है कि प्रभावशाली मंत्री ज्यादा काम करवा लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधों का सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए सरकार वन मित्रों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को रोपे गए पौधों के सर्वाइवल रेट बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। वह खुद भी ओक ओवर में उनके द्वारा रोपे गए पौधे का सर्वाइवल कर रहे हैं।