Punjab News : महिला हेल्पलाइन नंबर बना वरदान : डा. बलजीत कौर

0
106
महिला हेल्पलाइन नंबर बना वरदान : डा. बलजीत कौर
महिला हेल्पलाइन नंबर बना वरदान : डा. बलजीत कौर

कहा, महिलाओं द्वारा हेल्पलाइन पर संपर्क करने पर विभाग करता है तुरंत कार्रवाई

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं की भलाई के लिए वचनबद्ध

Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढिया प्रयास है जिसका उदेश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कोई भी ज़रूरतमंद महिला जिसके साथ किसी भी तरह की कोई हिंसा जा बेइंसाफ हो रहा है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फ़ोन करके मदद माँग सकती है।

मंत्री ने आगे बताया कि महिला हेल्पलाइन पर लगभग 150 फ़ोन ज़रूरतमंद महिलाओं द्वारा हर रोज़ किए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने लगभग 4 से 5 हज़ार जरूरतमंद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जा रही है।