Women health : जानिए बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्व

0
164
Women health

Women health : हर साल 1 से 7 सितंबर के बीच राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य होता है लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी जाए। बढ़ती उम्र के साथ डेली डाइट में बदलाव करने की जरूरत भी होती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत भी बदलती रहती है। जैसे बचपन में कैल्शियम और प्रोटीन डाइट में जरूर होना चाहिए। इससे बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में मदद मिलती है। इसी तरह 20 की उम्र के बाद महिलाओं को कुछ पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। अगर ऐसे में उनको पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो उन्हें कमजोरी और शरीर में कुछ मिनरल्स की कमी हो सकती है। आइये इस लेख में जानें 20 की उम्र के बाद महिलाओं को किन पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

कैल्शियमयम अधिक लेना जरूरी है। इससे हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है। इस उम्र में कैल्शियम लेवल बैलेंस रखने से भविष्य में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम होता है। हड्डियों की मजबूती के साथ मसल्स फंक्शन, ब्लड क्लोटिंग और नर्व ट्रांसमिशन के लिए भी कैल्शियम लेना जरूरी है।

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन

बी-कॉम्प्लेक्स भी महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स शरीर में एनर्जी बनाए रखने और अन्य पोषक तत्व को सोखने में मदद करते हैं। शरीर में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी होने से फोलेट और आयरन भी कम हो सकता है। इससे एनिमिया और आगे चलकर प्रेग्नेंसी में परेशानी आ सकती हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स मूड रेगुलेट करने के लिए भी जरूरी होते हैं।

विटामिन डी

बीस की उम्र के बाद महिलाओं में विटामिन डी लेवल मेंटेन रहना बहुत जरूरी है। विटामिन डी कैल्शियम और फोस्फोरस को सोखने के लिए जरूरी है। विटामिन डी बोन ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है, क्योंकि इससे बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसके कारण, मसल्स की कमजोरी और क्रोनिक डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। मैग्नीशियम शरीर में एनर्जी बनाए रखने, नर्व फंक्शन और बोन हेल्थ के लिए जरूरी होता है। अगर महिला के शरीर में मैग्नीशियम की कमी है, तो इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डाइट में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम लेना बहुत जरूरी है।

आयरन

महिलाओं के लिए हर उम्र में आयरन लेना बहुत जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी होने से एनिमिया की समस्या हो सकती है।शरीर में आयरन की कमी होने से कमजोरी, सुस्ती, सिर दर्द और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण त्वचा का रंग भी पीला लगने लगता है।

प्रोटीन

महिलाओं में वेट मेंटेन रखने और हार्मोन्स बैलेंस के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। ब्लड शुगर बैलेंस रखने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है।

ये सभी पोषक पोषक 20 की उम्र के बाद हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही, बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी जानने के लिए भी टेस्ट जरूर करवाएं।