Delhi CM News : महिलाओं को दोहरी भूमिका निभानी पड़ रही : रेखा गुप्ता

0
108
Delhi CM News : महिलाओं को दोहरी भूमिका निभानी पड़ रही : रेखा गुप्ता
Delhi CM News : महिलाओं को दोहरी भूमिका निभानी पड़ रही : रेखा गुप्ता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डायरेक्ट सेलिंग विमेन इंटरप्रेन्योर्स समिट का आयोजन

Delhi CM News (आज समाज), नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जो भारत जैसी पृष्ठभूमि में महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। महिलाओं को दोहरी भूमिकाएं निभानी होती हैं, और हममें वह ताकत है कि हम वह सब कर सकते हैं, जो कोई और नहीं कर सकता। वे इंदिरा गांधी स्टेडियम में एडीएसईआई और सीएआईटी द्वारा डायरेक्ट सेलिंग विमेन एंटरप्रेन्योर्स समिट 2025 में बोल रहीं थी।

आज नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही : धामी

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। धामी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बनें।

डायरेक्ट सेलिंग में अपार अवसर

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग की शक्ति अपार है। भारत में इसकी क्षमता 16 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है, लेकिन फिलहाल हम सिर्फ 25 हजार करोड़ तक ही पहुंचे हैं। अगले 10 वर्षों में हम इसे 2 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। एडीएसईआई के प्रेसिडेंट डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यूसीसी कानून की वजह से उत्तराखंड की महिलाएं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हम 10 हजार महिलाओं के साथ महिला दिवस मना रहे हैं, और अगले साल इसे 50 हजार महिलाओं के साथ मनाएंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी

ये भी पढ़ें : Delhi News : भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा : कांग्रेस