Haryana News: हरियाणा में महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25 दिन का विशेष अवकाश

0
100
Haryana News: हरियाणा में महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25 दिन का विशेष अवकाश
Haryana News: हरियाणा में महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25 दिन का विशेष अवकाश

गत दिवस सीएम नायब सैनी की घोषणा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में नियमति महिला कर्मचारियों को अब 25 दिन व विशेष अवकाश मिलेगा। गत दिवस सीएम नायब सैनी ने यह घोषणा की। वह पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले महिला सरकारी कर्मचारियों को 20 दिन का अवकाश मिलता था।

वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी, अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी।

डेयरी इकाइयां स्थापित करने के मिलेगा 1 लाख का ब्याज मुक्त ऋण

उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सीएम नायब सिंह सैनी ने आनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में भ्रष्ट सरपंचों पर नकेल कसने की तैयारी में नायब सरकार