Punjab CM News : महिला सशक्तिकरण सरकार का उद्देश्य : मान

0
31
महिला सशक्तिकरण सरकार का उद्देश्य : मान
महिला सशक्तिकरण सरकार का उद्देश्य : मान

Punjab CM News (आज समाज) चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और आठ जिलों में डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की भर्ती जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के मौजूदा मानकों को बदलने के लिए नियमों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि पिछली सरकारों ने इन नियमों को बदलने के लिए कुछ नहीं किया क्योंकि इन नेताओं का लोगों और उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं था। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अग्निशमन स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देशभर में अपनी तरह का पहला समर्पित सड़क सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में बेशकीमती जानें बचाई जा सकें और सुरक्षा बढ़ाई जा सके। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 कर्मचारी इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अत्याधुनिक मशीनरी से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

फरवरी में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई हैं। इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के 90 लाख रुपए के नकदी और वस्तुओं को सुरक्षित लौटाया गया है। यह बल राजमार्गों पर 4200 किलोमीटर पर तैनात है। अपने निर्धारित क्षेत्र की गश्त करने के अलावा, यह बल यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने का भी काम कर रही है।