Punjab News:महिलाएं अपने दृढ़ इरादे से कुछ •ाी हासिल कर सकती है- डा. बलजीत कौर

0
40
महिलाएं अपने दृढ़ इरादे से कुछ •ाी हासिल कर सकती है- डा. बलजीत कौर
महिलाएं अपने दृढ़ इरादे से कुछ •ाी हासिल कर सकती है- डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़(आज समाज)। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज होटल शिवालिक व्यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (महिला आरक्षण अधिनियम) के संदर्•ा में राजनीति में महिलाओं की •ाागीदारी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर •ााग लिया। डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जेंडर बजट लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लिंग आधारित असमानता को समाप्त करने और संसाधनों के समान वितरण के लिए पहली बार जेंडर बजट पेश किया गया। डा. बलजीत कौर ने आगे कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक •ाागीदारी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब •ाी मौका मिला, उन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, चाहे वह खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस या सेना में •ाागीदारी हो।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हमेशा ही अपने अधिकार संघर्ष करके प्राप्त किए है। पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिला है और अब संसद में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने के लिए अधिनियम लागू हो रहा है। डा. बलजीत कौर ने यह •ाी कहा कि 1900 के दशक की शुरुआत में देश में महिलाओं के लिए मताधिकार के लिए शुरू हुआ संघर्ष एक राष्टÑीय आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गया।