Sangrur News : जैन स्थानक में महिला व भक्ति दिवस मनाया गया

0
61
जैन स्थानक में महिला व भक्ति दिवस मनाया गया
जैन स्थानक में महिला व भक्ति दिवस मनाया गया

Sangrur News (आज समाज )संगरूर/सुनाम उधम सिंह वाला : जैन संत संघ शास्ता शासन प्रभावक गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के सुशिष्य मधुर वक्ता सुनाम के जमपल गुरुदेव नवीन चंद्र जी महाराज, प्रवचनकार पुनीत मुनि जी महाराज ठाणे 2 का चातुर्मास एसएस जैन स्थानक सुनाम में चल रहा है। उसी दौरान जैन स्थानक में महिला दिवस, भक्ति दिवस मनाया गया। आज प्रवचन का विषय “महिलाओं का जीवन कैसा होना चाहिए, जिससे घर परिवार सुख शांतमिय हो सके” रहा।

इसी दौरान गुरुदेव नवीन चंद्र जी महाराज, पुनीत मुनि जी महाराज ने कहा की हर व्यक्ति को रोजाना सिमरन के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। मनुष्य जीवन प्रभु के सिमरन के लिए ही बना है। आज के सत्संग दौरान लहरागागा के युवाओं द्वारा एक सुंदर नाटिका भी प्रस्तुत की गई। राजीव जैन का संस्था द्वारा सम्मान भी किया गया। इस मौके जगजीवन जैन सरपरस्त, एडवोकेट परवीन जैन अध्यक्ष, अश्वनी जैन सचिव, नवनीत जैन कोषाध्यक्ष, संदीप जैन, सिधराज जैन, विपन जैन अध्यक्ष युवक मंडल, राकेश जैन केशी, सुभाष जैन बिजली वाले, डा. मुकेश जैन, राजीव जैन आदि मोजूद थे।