Women and Child Development Department : महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के प्रति किया जागरूक

0
140
महिला एवं बाल विकास विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग

Aaj Samaj (आज समाज),Women and Child Development Department, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत सोमवार को शहर के वार्ड नंबर-12 के मौहल्ला वाल्मीकि में आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी वर्कर आशा रानी ने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं व किशोरियों को पोषण अभियान में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार से हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम प्राप्त होते हैं। पौष्टिक आहार में हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर को आवश्यक तत्व मिलते हैं तथा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड़ व चने का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को समय पर टीकाकरण करवाए।

इस मौके पर लीलावती, रति, सावित्री, कौशल्या, उर्मिला सहित अनेक महिलाए उपस्थित रही।

यह भी पढ़े  : Dr. Abhay Yadav Mahendragarh : वोट नेताओं के कुर्ते की जेब से नहीं, किसानों के खेत खलिहान से निकलता है : विधायक

यह भी पढ़े  : Blood Donation Camp in Karnal : सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनाल में लगाया रक्तदान शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook