परिजनों का आरोप, पति लोन भरने के लिए करता था प्रताड़ित
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे इस्माइलाबाद में एक महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के हाथ की नस भी कटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतका के परिजनों ने पति पर उसके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
15 साल पहले मलकीत सिंह से हुई थी सुखविंदर कौर की शादी
सुखिवंद्र सिंह उर्फ लक्की निवासी चम्मू कलां चौक इस्माइलाबाद मुताबिक, उसकी बहन सुखविंदर कौर उर्फ सोनिया की शादी करीब 15 साल पहले मलकीत सिंह निवासी काठगढ़ रोड के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास 13 साल की बेटी और 10 साल बेटा है। उसकी बहन विकास नगर में बुटिक चलाती थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन के नाम पर बैंक से लोन लिया हुआ था।
एफडी तुड़वाने का बना रहा था दबाव
लक्की के मुताबिक, मलकीत उसकी बहन को लोन भरने के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपनी बहन के बच्चों के नाम डाकखाने में 47 हजार रुपए की एफडी करवाई हुई थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन पर एफडी तुड़वाने का दबाव डालता था। एफडी नहीं तुड़वाने पर मलकीत उसकी बहन को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया था। उन्होंने बच्चों की एफडी तुड़वाने के लिए उसकी बहन को कागज दे दिए थे।
पति ने किया सुसाइड करने को मजबूर
लक्की के मुताबिक गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे उसे अपनी बहन की मौत सूचना मिली थी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसकी बहन अस्पताल में मृत पड़ी थी। उसकी बहन ने बुटिक कोई जहरीला पदार्थ खाकर और हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। मलकीत सिंह ने उसकी बहन को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया है।
मलकीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना इस्माइलाबाद एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से महिला की मौत का रुक्का मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मलकीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 2 दिन हल्की बारिश की संभावना