Woman Health: हरेक महिला को करना चाहिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल

0
72
हेल्दी सीड्स

Woman Health: महिलाएं घर में सभी की पसंद-नापसंद बखूबी जानती हैं। लेकिन, अक्सर अपनी पसंद को दरकिनार कर देती हैं। सभी को न्यूट्रिशन्स से भरपूर गर्म खाना बड़े शौक से खिलाती हैं। पर जब बात अपनी आती है, तो खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन, असल में यह बिल्कुल सही नहीं है। महिलाओं को अपने खाने-पीने और पसंद-नापसंद पर पूरा ध्यान देना चाहिए। खान-पान सही न होने की वजह से, महिलाओं को कमजोरी, खून की कमी और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेहतमंद रहने का राज हमारी डाइट में ही छिपा है। खासकर, महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए, कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 6 ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो गुणों से भरपूर हैं और महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं

किशमिश

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को रोजाना भीगे हुए किशमिश जरूर खाने चाहिए। किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है। किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है, शरीर को ताकत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने भी यह फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट 5 भीगे हुए किशमिश खाएं।

आंवला

महिलाओं के लिए विटामिन-सी से भरपूर आंवला भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों और स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को भी बढ़ाता है जो हार्मोनल बैलेंस के लिए जरूरी है। आप आंवला का पाउडर, जूस या मुरब्बा खा सकती हैं।

अनार

हफ्ते में 1 से 2 बार अनार को भी डाइट में जरूर शामिल करें। यह हार्ट, फर्टिलिटी और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। अनार, खून की कमी को दूर करता है और इससे चेहरे पर निखार आता है।

पपीता

पपीता भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें लाइकोपीन होता है, जो कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है। पपीता लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

हेल्दी सीड्स

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं के लिए, कद्दू, सूरजमुखी और तिल के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। ये बीज, हार्मोनल बैलेंस में मदद करते हैं। साथ ही, पीएमएस के लक्षणों से निजात दिलवाते हैं। बालों और हड्डियों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद हैं।

अखरोट और बादाम

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और बादाम खाने से शरीर को ताकत मिलती है। बादाम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे खून की कमी भी दूर होती है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं।