Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र में 2 कारों की टक्कर में महिला की मौत

0
181

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव टिकरी के पास बीती रात नेशनल हाईवे 152 डी बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में दो कारें आपस में टकरा गई। इसमें एक महिला की हुई मौत हो गई। अन्य 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पिहोवा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिल्ली में विवाहित एक युवती ईशानी धवन बीती रात को कार में अपने मायके पिहोवा आ रही थी। उनकी कार जब गांव टिकरी के पास पहुंची तो अचानक से एक बेसहारा पशु सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में दोनों ही कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार रोड से नीचे गिर कर पलट गई। इस भयावह हादसे में युवती की मौत हो गई। दोनों कारों में सवार 10 अन्य व्यक्तियों को चोटे लगी हैं। जानकारी के अनुसार ईशानी धवन के साथ कार में उसका पति, सास-ससुर और एक 5 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। हादसे में इन चारों को गंभीर चोटें लगी हैं। पिहोवा के अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि दोनों कारें ब्रेक लगाते समय आपस में टकरा गई। दोनों कारें पलट कर सड़क के नीचे खदानों में जा कर गिरी। इनमें सवार 11 व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक महिला की मौत हो गई।दोनों ही कारें अंबाला की तरफ से पिहोवा आ रही थी।