Rohtak News: कमीशन देने के नाम पर महिला से ठगे 25.81 लाख

0
96
कमीशन देने के नाम पर महिला से ठगे 25.81 लाख
कमीशन देने के नाम पर महिला से ठगे 25.81 लाख

महिला को गूगल रिव्यू का दिया गया था टास्क
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: शहर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मचारी से गूगल रिव्यू का टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 36ए की रहने वाली कविता ने बताया कि वह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत है। गत 5 सितंबर को उसके कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर को एक ग्रुप में जोड़ा गया। जिसपर एक लिंक दिया गया। लिंक को ओपन करने पर उस पोस्ट को लाइक और सब्सक्राइब करने पर 150 रुपए की रााशि देने की बात कही गई। जब वह गु्रप में चैट करने लगी तो उसे रिव्यू देने के नाम पर पैसे कमाने का लालच दिया गया। वह आरोपियों के बहकावे में आ गई। उसने टास्क भेजने शुरू कर दिए आरोपियों ने गूगल पर रिव्यू करने के लिए उसे कुछ पैसे भी दिए।

ठगी का शक होने पर शिकायत पुलिस को दी

आरोपियों ने 5वां टास्क इकोनॉमी का दिया। जिसमें अकाउंट में पैसे जमा करने पर कमीशन दिया जाता था। इसके बाद क्रिप्टो ग्लोबल पर अकाउंट खुलवाया। जहां क्रिप्टो करेंसी में पैसे लगाने पर कमीशन टास्क दिए जाते थे। उसने 2 हजार रुपए जमा किए। इसके बदले उसे 2800 रुपए वापस दिए गए। आरोपियों ने 7 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक 15 ट्रांजेक्शन में अलग-अलग खातों में कुल 25 लाख 81 हजार 250 रुपए जमा करवाए। कमीशन समेत यह राशि 38 लाख 18 हजार 300 रुपए हो गई। लेकिन जब उसने रुपयों को निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकाल पाई। जब पैसे निकालने की बात की तो आरोपियों ने उससे 11 लाख 81 हजार 700 रुपए की डिमांड की। तब उसे ठगी का शक हुआ और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें : Jalandhar News : जालंधर में हथियारों सहित सात बदमाश गिरफ्तार