Jind News: जींद में दो करोड़ लेकर महिला फरार

0
111
जींद में दो करोड़ लेकर महिला फरार
जींद में दो करोड़ लेकर महिला फरार

39 लोगों के नाम अलग-अलग बैंकों से निकाला लोन
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद जिले में 39 महिला-पुरुषों के नाम से अलग-अलग बैंकों से करीब दो करोड़ रुपए का लोन लेकर महिला फरार हो गई। जब इसकी जानकारी कालोनी की महिलाओं को लगी तो वह उसके घर पर पहुंची, लेकिन महिला अपने परिवार के साथ मकान बेचकर कहीं चली गई। पीड़ित महिलाएं शहर की विश्वकर्मा कालोनी की रहने वाली हैं। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में ममता, रानी, मीना, नीता, पूजा, कमलेश, माया आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले 25 साल से उनकी कालोनी में शबाना नाम की एक महिला रहती थी। शबाना, उसका पति बंधन बैक, उज्जीवन बैंक, आरबीए बैंक, साइजा बैंक, यूनिट बैंक, हिटपटास बैंक, आशीर्वाद बैंक जैसे फाइनेंस बैंकों से लोन दिलवाने का काम करते थे। इन बैंकों के एजेंट आरोपियों के साथ मिले हुए थे। शबाना ने कालोनी की काफी महिलाओं को लोन दिलवाने के लिए साथ जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं को लोन दिलवाया और इसे समय पर भरवा दिया। इससे कालोनी की महिलाओं का उसके प्रति विश्वास बढ़ गया था। शबाना के झांसे में आकर महिलाओं ने आधार कार्ड, फैमिली आईडी व कुछ अन्य दस्तावेज दे दिए। कालोनी की काफी महिलाओं के नाम से दो करोड़ रुपए के लोन लेकर आरोपी महिला फरार हो गई। जब बैंक से इम महिलाओं से लोन की किस्त मांगी, तो इस की जानकारी लगी। ममता के अलावा ऐसी कई महिलाएं है, जिसके शबाना रुपए, गहने व दस्तावेज लेकर फरार हुई है। इन में अमित, पूनम, साहिल, नइम, सुनीता, रोशन, बीरमती समेत अन्य महिलाओं का नाम है। इनके अलावा भी और कई महिलाएं हैं, जो अब सामने आ रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि शबाना के भाई रफीक, मुकरम, नदीम भी इसमें मिले हुए हैं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।