Haryana Assembly Election: बिना टिकट मिले कैलाश चंद्र पाली ने भाजपा कैंडिडेट के तौर पर महेंद्रगढ़ से भरा नामांकन

0
219
बिना टिकट मिले कैलाश चंद्र पाली ने भाजपा कैंडिडेट के तौर पर महेंद्रगढ़ से भरा नामांकन
बिना टिकट मिले कैलाश चंद्र पाली ने भाजपा कैंडिडेट के तौर पर महेंद्रगढ़ से भरा नामांकन

Mahendragarh (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा चुनाव के बीच भाजपा में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। फिर भी एक नेता ने खुद को इखढ कैंडिडेट बताते हुए नामांकन तक भर दिया। नामांकन करने वाले नेता कैलाश चंद्र पाली हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। वह महेंद्रगढ़ के पास लगते पाली गांव के रहने वाले हैं। नामांकन पत्र के साथ दिए गए एफिडेविट और पत्र के कॉलम में उन्होंने स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बताया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान इखढ का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा है। अगर पार्टी किसी और को उम्मीदवार बनाएगी तो नामांकन वापस ले लूंगा। इसी महेंद्रगढ़ सीट के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा जोर लगा रहे हैं। भाजपा की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम न आने पर वह बागी तेवर तक दिखा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने कल शुक्रवार को घर में समर्थकों की भीड़ तक जुटाई।