Ludhiana Crime News : सीसीटीवी की मदद से दो घंटे में पकड़ा गया हत्यारा

0
15
Ludhiana Crime News : सीसीटीवी ने मदद से दो घंटे में पकड़ा गया हत्यारा
Ludhiana Crime News : सीसीटीवी ने मदद से दो घंटे में पकड़ा गया हत्यारा

Ludhiana Crime News (आज समाज), खन्ना : आज के युग में तकनीक पुलिस के कितनी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है यह खन्ना में सामने आया। दरअसल यहां पर एक वृद्ध महिला का बुधवार देर शाम कत्ल हो गया। पुलिस को इस बात की सूचना देर रात करीब साढ़े 11 बजे उस समय मिली जब महिला के बेटे घर पहुंचे। उन्होंने देखा की उनकी बुजुर्ग मां फर्श पर पड़े देखा। जब उन्होंने महिला की जांच की तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जब शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस टीम ने घर के नजदीक लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। जिससे मामले की गुत्थी तुरंत सुलझ गई। पुलिस द्वारा दिखाई गई फुटेज में मृतका के बेटों ने आरोपी की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Amritsar Crime News : रिश्तों से इस हद तक आहत हुई वृद्धा की खुद को दी खौफनाक सजा

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के बेटों ने बताया कि शिबूमल चौक एरिया में वे और उनकी मां रहती थी। वे दोनों काम पर चले जाते थे जबकि मां पीछे घर में अकेली होती थी। बुधवार रात को उनकी मां कमलेश रानी (65) का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला शान अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी महिला कमलेश रानी के मोहल्ले में ही रहती थी।

पूछताछ में अभी इतना ही पता चला है कि आरोपी महिला ने कमलेश रानी से कुछ दिन पहले पांच हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन कमलेश रानी ने मना कर दिया। इसके बाद बुधवार देर शाम करीब सात बजे आरोपी महिला कमलेश रानी के घर गई। वहां फिर उसने करीब दो ढाई घंटे बातचीत की। जब कमलेश ने पैसे नहीं दिए तो उसने अपने पास छुपा कर रखे तेजधार हथियार निकाल कमलेश रानी के पेट में घोंप दिया।

इसके बाद उसने कई वार किए। खून से लथपथ महिला वहीं जमीन पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को पीड़ितों के घर जाते और रात को करीब साढ़े 10 बजे घर से निकलता हुआ देखा जा रहा है। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने दिए थे सीसीटीवी संबंधी निर्देश

गत दिवस ही प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सीसीटीवी की महत्ता बताते हुए प्रदेश में सीसीटीवी लगाने की गति बढ़ाने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। अब खन्ना में हुई वारदात का पटाक्षेप करने में इसकी महत्ता का पता चल गया है।

यह भी पढ़ें :  Punjab Crime Report : राज्य में छोटे अपराध पर लगाम लगाना जरूरी : डीजीपी

यह भी पढ़ें : Dera Beas Breaking News : ब्यास डेरा मुखी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी