दिल्ली विधानसभा चुनाव में सर्वे ने जिस राजनीतिक पार्टी को बहुमत दिलाया जीत उसी की हुई
Delhi Election 2025 Predictions (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की आज गणना जारी है। ताजा रुझान में भाजपा एक बड़ी जीत की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। पांच फरवरी को मतदान के बाद जब अलग-अलग एजेंसियों का एग्जिट पोल सामने आया था तो उनमें से ज्यादातर ने भाजपा को जीत के करीब बताते हुए दिल्ली में अगली सरकार भाजपा की बनने की बात कही थी।
दिल्ली चुनाव को लेकर यदि एग्जिट पोल की बात करें तो पिछले दो विधानसभा चुनाव में यह बिल्कुल स्टीक साबित हो रहे हैं। जिस पार्टी को सर्वे में विजयी बताया जाता है वहीं पार्टी जीत हासिल करती है। 2015 व 2020 में एग्जिट पोल में आप को जीतता हुआ बताया गया था इसके बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार सभी एग्जिट पोल ने भाजपा को विजयी पार्टी बताया है। शुरुआती दो घंटे की मतगणना के बाद भाजपा एक प्रचंड जीत की तरफ अग्रसर है और 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता वापसी कर रही है।
कांग्रेस और आप ने नकार दिए थे एग्जिट पोल
कांग्रेस नेता व नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलने वाली अनुमानित सीटों पर कहा कि एग्जिट पोल सही और सटीक नहीं हैं अब हम आठ तारीख का इंतजार कर रहे हैं। संदीप दीक्षित ने कहा था कि एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को कम आंका है। उन्होंने आप को बहुत कमजोर के रूप में पेश किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी… मैं एग्जिट पोल से भी निराश हूं। कांग्रेस को आसानी से 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं, लेकिन अब 8 फरवरी को सब कुछ साफ हो जाएगा।
सर्वे से विपरीत होंगे वास्तविक परिणाम
देवेंद्र यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा था कि एक्जिट पोल भले ही ये तस्वीर सामने रख रहे हों, लेकिन मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता। कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ी है, नतीजे भी सकारात्मक ही आने चाहिए। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा था कि एग्जिट पोल ने पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका है। लेकिन वास्तविक परिणामों में पार्टी इन अनुमानों से कई गुना अधिक लाभ में होंगे। गुप्ता ने दावा किया कि पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी
ये भी पढ़ें : Delhi News Update : आप विधायकों को खरीदने के प्रयास में भाजपा : संजय सिंह