Haryana Assembly Election Result: नायब सैनी को खिलाएंगे गोहाना की जलेबी: दीपेंद्र हुड्डा

0
14
नायब सैनी को खिलाएंगे गोहाना की जलेबी: दीपेंद्र हुड्डा
Haryana Assembly Election Result: नायब सैनी को खिलाएंगे गोहाना की जलेबी: दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद ने कार्यवाहक सीएम नायब सैनी पर साधा निशाना
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हुए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतदान के बाद नतीजे आज आएंगे। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। वहीं एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस उत्साहित है। इसलिए नजीजे आने से पहले ही कांग्रेस के नेता अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोल रहे है। वहीं भाजपा नेतओं का कहना है कि एग्जिट पोल की पोल गई बार खुल चुकी है। नतीजे आने पर कांग्रेसी ईवीएम को दोष देंगे। किस नेता की बात में कितना दम है यह तस्वीर बस कुछ ही देर में साफ हो जाएंगी। मतगणना को लेकर रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

शाम तक सब साफ हो जाएगा कि प्रदेश में भाजपा हैट्रिक लगा पाती है या फिर पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर मिलता है। वहीं गत देर सांय एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर फिर से हमला बोला। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नायब सिंह सैनी को चुनाव के नतीजे के बाद गोहाना की जलेबी का पहला डिब्बा पहुंचाएंगे। दीपेंद्र ने कुछ दिन पहले नायब सैनी द्वारा दिए गए बयान कि राहुल गांधी को किसी ने तवज्जो भी नहीं दी। उन्हें किसी ने जलेबियों का एक डिब्बा गाड़ी में पकड़ा दिया तो वह ये देखकर हैरान हो गए कि यहां इतनी बड़ी जलेबी भी बनती है पर पलटवार किया।

मुंगेरी लाल के सपने देख रही है कांग्रेस: मोहन लाल बड़ौली

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एग्जिट पोल्स को गलत करार देते हुए 2 महीने पहले के आंकड़ों पर आधारित बताया। कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। भाजपा कांग्रेस से अधिक सीट जीतकर हैट्रिक लगाने का काम करेंगी।

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज