Haryana Assembly Result Live : क्या कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा फिर से बनाएगी सरकार

0
25
Haryana Assembly Result Live : क्या कांग्रेस की होगी वापसी या फिर भाजपा फिर से बनाएगी सरकार
Haryana Assembly Result Live : क्या कांग्रेस की होगी वापसी या फिर भाजपा फिर से बनाएगी सरकार

Haryana Assembly Result Live (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार विधानसभा चुनाव कुछ खास थे। एक तरफ जहां कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की फिराक में है। आज शाम तक यह क्लीयर हो जाएगा कि कौन सी पार्टी लोगों की उम्मीदोंं पर खरा उतरेगी। फिलहाल दूसरे राउंड की गिनती के बाद दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।

कांग्रेस ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव

कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, किसान आंदोलन व पुरानी पेंशन स्कीम योजना को मुख्य मुद्दा बनाया है। भाजपा की 10 साल की सरकार के दौरान दो बड़े किसान आंदोलन हुए। पहला आंदोलन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कुंडली बॉर्डर पर हुआ। इसके बाद फरवरी 2024 में पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया। हरियाणा में उन्हें शंभू समेत कई बॉर्डर पर रोक लिया गया। इसके बाद से किसानों ने वहां पक्के मोर्चे लगा दिए हैं।

हरियाणा के किसान संगठनों ने भी पंजाब के किसान संगठनों का साथ दिया। हालांकि भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की पूरी कोशिश की। वहीं हरियाणा में सैनिकों के मुद्दे पर सियासत गर्म है। सत्ता पक्ष इस योजना को सुधार और सेना व सैनिकों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदम के रूप में पेश कर रहा है, वहीं, विरोधी दल कांग्रेस अग्निपथ योजना के मुद्दे पर लगातार केंद्र और प्रदेश की सरकार को घेर रही है। लोगों में भी अग्निपथ योजना को लेकर गुस्सा है। वे कहते हैं कि इस योजना ने युवाओं में हीन भावना पैदा की है। सैनिकों में भी एक अलग श्रेणी हो गई है। सरकार नहीं चेती तो नुकसान तय है।

भाजपा ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव

दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस राज में नौकरियों को लेकर उठे पर्ची-खर्ची के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया तो वहीं 10 साल में करवाए गए विकास कार्यों को भी भाजपा ने प्रमुखता से उठाया था।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result : शुरुआती रूझान में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला