Hyundai Exter CNG: नई तकनीक के साथ होगी लॉन्च

0
128
नई तकनीक के साथ होगी लॉन्च
नई तकनीक के साथ होगी लॉन्च

नई दिल्ली, Hyundai Exter CNG: नई हुंडई एक्स्ट्र सीएनजी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एसयूवी डबल सीएनजी सिलेंडर के साथ आई है। लांच होने के साथ इसकी कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। अगर आप एक सीएनजी सव ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी है या नहीं। आज इस खबर में हम यही जानेंगे।

Hyundai Exter CNG में मिला ड्यूल सिलिंडर

हुंडई काफी समय से डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक पर काम कर रही थी। हालांकि टाटा ने बाजी मारते हुए पहले ही पंच और अल्ट्रोज में यह तकनीक दे दी थी। लेकिन अब इस साउथ कोरियन कंपनी ने अपनी पहली ड्यूल सिलेंडर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड सीएनजी कर एक्स्ट्र को लांच कर दिया है। इस तकनीक को हुंडई ने Hy CNG Duo नाम दिया गया है। यह यह एक्स्ट्र का तीसरा मॉडल है। इससे पहले हुंडई एक्स्ट्र के नाइट एडिशन को भी लॉन्च किया गया था जो फुली ब्लैक कलर में काफी खूबसूरत लगता है।

शानदार फीचर्स

हुंडई एक्स्ट्रा सीएनजी में वही फीचर्स दिए गए हैं जो पहले भी मिलते थे। इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ एलइडी डीआरएल एलईडी, टेल लैंप, फुली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टीपीएस, 6 एयरबैग इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 20 सेंटीमीटर का टच स्क्रीन और काफी कुछ मिल जाता है। इसमें 1.5 लीटर का बाय फ्यूल इंजन दिया गया है जो पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी की माने तो यह 27.1 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। वही इस सीएनजी इंजन के द्वारा 69 पीएस का पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। देखा जाए तो यह एक अच्छी कर है।

कीमत

हुंडई एक्स्ट्रा सीएनजी की कीमत इतनी ज्यादा नहीं है। ड्यूल सिलेंडर तकनीक के साथ आने वाली यह सीएनजी कार 8.50 लाख रुपए से शुरू होकर 9.38 लाख रुपए तक जाती है। इसके S वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रुपए, SX वेरिएंट की कीमत 9.23 लाख रुपए और टॉप वैरियंट Kight Edition SX की कीमत 9.38 लाख रूपये है।