Punjab News:पंजाब के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करूंगा

0
36
पंजाब के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करूंगा
पंजाब के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करूंगा

चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राज•ावन में पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ केंद्रीय विकास परियोजनाओं और जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने आईएएस अधिकारियों से औपचारिक परिचय के बाद कहा कि वे राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच सेतु के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को वास्तविक ला•ाार्थियों तक पहुंचाने के लिए स•ाी को मिलकर काम करना चाहिए, जिसके लिए वे •ाी अपना बनता योगदान देंगे।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद राज्य सरकार के साथ जमीनी स्तर पर जाकर केंद्रीय विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाये और कामकाजी दिनों पर आईएएस अधिकारी स्वयं और उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी आम लोगों से मिलने के लिए समय निर्धारित करें।

इस मौके पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार को •ोजे गये विकास प्रस्तावों के संबंध में संबंधित केंद्रीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश किसी •ाी स्तर पर किसी प्रोजेक्ट को लागू करने में दिक्कत आ रही है तो वे उनकी मदद ले सकते हैं।