आज समाज, नई दिल्ली: Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की धूम शुरू हो चुकी है। चोपड़ा परिवार में हल्दी और मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खुशी के माहौल में परिवार के लगभग सभी सदस्य नजर आए, लेकिन एक चेहरे की कमी फैंस को खली—और वो हैं परिणीति चोपड़ा।

क्या प्रियंका से नाराज हैं परिणीति?

2023 में जब परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी की थी, तब प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि दोनों बहनों के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। प्रियंका भारत आने के बाद भी परिणीति से नहीं मिलीं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला।

शादी में शामिल होंगी परिणीति?

हालांकि, इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति अपनी फैमिली वेडिंग मिस नहीं करेंगी और 7 फरवरी को शादी में शामिल हो सकती हैं। रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि उनके साथ राघव चड्ढा भी शादी अटेंड कर सकते हैं।

शूटिंग के कारण नहीं आईं नजर?

रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से वह प्री-वेडिंग फंक्शन्स में नहीं आ सकीं, लेकिन शादी के लिए जरूर उपस्थित रहेंगी।

कौन हैं सिद्धार्थ की दुल्हन?

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। प्रियंका चोपड़ा भी इस खुशी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं और परिवार के साथ माता की चौकी, हल्दी और अन्य रस्मों में शामिल हुईं।