Punjab CM News : जो भ्रष्टाचारियों को बचाएगा वो बचेगा नहीं : मान

0
89
Punjab CM News : जो भ्रष्टाचारियों को बचाएगा वो बचेगा नहीं : मान
Punjab CM News : जो भ्रष्टाचारियों को बचाएगा वो बचेगा नहीं : मान

सीएम भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का ऐलान

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए इसे जड़ से खत्म करने का अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत प्रदेश में उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं। ऐसी ही एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए खुद सीएम भगवंत सिंह मान ने एक्शन लिया और प्रदेश पंजाब विजिलेंस चीफ सहित अन्य कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

इन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई

पंजाब सरकार ने विजिलेंस के चीफ डायरेक्टर एडीजीपी एसपीएस परमार, एआईजी और एसएसपी को भी सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। वहीं सरकार ने नए विजिलेंस चीफ भी नियुक्त कर दिया है। प्रवीण सिन्हा को विजिलेंस चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त संदेश दिया है कि जो भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो बचेगा नहीं। ऐसे में करप्शन मामले में सरकार बड़े से बड़े अधिकारी के खिलाफ भी एक्शन ले रही है। आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ के साथ एआईजी और एसएसपी ने कार्रवाई रोकने की कोशिश थी। इसके लिए ने इन जिम्मेदार अफसरों को निलंबित किया है।

सात अप्रैल को की गई थी रेड

बता दें कि इस माह सात अप्रैल को सूबे के सभी जिलों में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट केंद्रों पर विजिलेंस ने रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। कुल 16 मामले दर्ज भी हुए थे। दावा किया गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट व अन्य सेवाएं की एवज में लोगों से रिश्वत ली जा रही थी। विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार 1997 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 26 मार्च को विजिलेंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। तब सरकार ने जी. नागेश्वर राव को हटाया था। उस वक्त परमार एडीजीपी लॉ एंड आर्डर थे।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब सरकार ने बदली तबादला नीति

ये भी पढ़ें : Punjab News : आम आदमी क्लीनिक मॉडल का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल