Ratan Tata: रतन के बाद कौन संभालेगा टाटा संस की कमान

0
83
रतन के बाद कौन संभालेगा टाटा संस की कमान
Ratan Tata: रतन के बाद कौन संभालेगा टाटा संस की कमान

रतन टाटा के सौतेले भाई सबसे बड़ दावेदार
New Delhi (आज समाज) नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे। आज शाम रतन टाटा अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाटा ग्रुप के इतिहास में रतन टाटा ऐसे आखिरी व्यक्ति रहे, जिन्होंने टाटा संस और टाटा ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन की भूमिका निभाई। रतन टाटा के निधन के बात सबसे बड़ी जो बात सामने आ रही है कि अब कौन टाटा ग्रुप को संभालेगा। रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा जो कि मुंबई में रहते है। उन्होंने टाटा की कंपनियों में शेयर खरीद रखे है। लेकिन वो काफी साल पहले रिटायरमेंट ले चुके है। उन्होंने भी रतन की तरह शादी नहीं की थी और रिटायरमेंट के बाद वे 2 बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं। वह करीब 25 साल से व्यापार जगत से दूरी बनाए हुए है।

ऐसे में उन्हें टाटा ट्रस्ट की कमान सौंपे जाने के आसार कम ही हैं। अभी समूह की सबसे बड़ी कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन हैं, लेकिन इससे भी ऊपर टाटा ट्रस्ट है, जिसकी कमान टाटा परिवार के सदस्य ही संभालते रहे हैं। निधन से पहले तक रतन ही टाटा ट्रस्ट के प्रमुख थे। टाटा ट्रस्ट की अहमियत और आकार इस तरह समझ सकते हैं कि यह टाटा ग्रुप की परोपकारी संस्थाओं का समूह है, जो 13 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू वाले टाटा ग्रुप में 66% की हिस्सेदारी रखता है। इसके तहत आने वाले सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास ही टाटा संस की 52% हिस्सेदारी है।

नोएल टाटा सबसे बड़े दावेदार

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई है। नोएल टाटा की टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में हिस्सेदारी है। उनके रतन टाटा से पारिवारिक संबंध भी काफी मजबूत थे। नवल और सिमोन टाटा के बेटे नोएल ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं। टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं। नोएल नवल टाटा के बच्चे लिआह, माया और नेविल अन्य प्रोफेशनल्स की तरह कंपनी में काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी लिआह टाटा ने स्पेन से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। 2006 में उन्होंने ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेस में बतौर असिसटेंट सेल्स मैनेजर जॉइन किया था। अभी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। छोटी बेटी माया टाटा ने ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी टाटा कैपिटल में एनालिस्ट के तौर पर जॉइन किया था। जबकि उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की।

ये भी पढ़ें : Ratan Tata Networth : सादगी की मिसाल थे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक रतन टाटा