Who should not eat Ber: अगर आप हैं इन बिमारियों से ग्रस्त तो बेर खाना हो सकता है नुकसानदेय

0
59
ber

Who should not eat ber: बेर का मौसम शुरू हो चुका है। वसंत पंचमी के आसपास लोग इस फल का खूब स्वाद चखेंगे। यह फल न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से खुद को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। यहां तक कि यह हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखता है, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, बेर का सेवन करने से ब्लड प्यूरिफाई भी होता है। बदलते मौसम में बेर का सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी बीमरियों तथा संक्रमण से बचाव भी किया जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इतनी खूबियों के बावजूद कुछ लोगों को बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं? तो जानने के लिए लेख पढ़ें।

किन लोगों को बेर नहीं खाना चाहिए

अगर एंटीडिप्रेसेंट दवा ले रहे हैं

बेर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन, अगर कोई एंटीडिप्रेसेंट दवा ले रहा है, तो उन्हें बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, बेर में मौजूद कुछ तत्व एंटीडिप्रेसेंट दवा के साथ मिक्स होकर इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह कंडीशन मरीज के लिए सही नहीं है। यही नहीं, अगर किसी को सीजर यानी दौरे पड़ते हैं और इसकी दवा ले रहे हैं, तो उन्हें भी बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

डायबिटीज के मरीज के लिए

ऐसा नहीं है कि डायबिटीज के मरीज बेर नहीं खा सकते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन, हर चीज की अति बुरी होती है। ठीक इसी तरह, डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसका अतिरिक्त सेवन करने से उनके ब्लड शुगर का स्तर फ्लक्चुएट हो सकता है। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है।

एलर्जी होने पर

अगर किसी को बेर या लेटेक्स से एलर्जी है, तो उन्हें भी बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। बेर से एलर्जी होने के बावजूद अगर कोई इस फल को खाता है, तो इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। शरीर में रैशेज आ सकते हैं या कोई अन्य लक्षण उभर सकते हैं। अगर आपको बेर खाना ही है, तो बेहतर होगा कि एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात कर लें।

किन लोगों को बेर नहीं खाना चाहिए

बेर फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खाया जाता है। लेकिन, अगर कब्ज से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन अधिक मात्रा में कर बैठे, तो उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। दरअसल, बहुत ज्यादा मात्रा में बेर खाने से पेट में सूजन और गैस बनने की समस्या हो सकती है। कब्ज के मरीजों के लिए यह सही नहीं है।