“कलेशी औरत” से फोर्ब्स तक का सफर! कौन हैं Rebel Kid Apoorva Makhija, जिनका बयान मचा रहा बवाल

0
114
Rebel Kid Apoorva Makhija

आज समाज, नई दिल्ली: Rebel Kid Apoorva Makhija: इंडियाज गॉट लैटेंट (India’s Got Latent) इन दिनों विवादों के घेरे में है। पहले समय रैना (Samay Raina) की अश्लील कॉमेडी को लेकर बवाल मचा और अब रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) के विवादित बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी, लेकिन रीबेल किड अपूर्वा मखीजा का रिएक्शन अब तक सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उन पर FIR तक दर्ज हो चुकी है। आखिर कौन हैं अपूर्वा मखीजा, और उनका क्या है ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद से कनेक्शन? आइए जानते हैं।

कौन हैं Rebel Kid अपूर्वा मखीजा?

जयपुर की रहने वाली अपूर्वा मखीजा ने लॉकडाउन के दौरान अपने बेबाक अंदाज और कॉमिक वीडियोज से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई। अपनी बेबाक बातें और अनफिल्टर्ड स्टेटमेंट्स के चलते उन्होंने खुद को “कलेशी औरत” का टाइटल दिया, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। वह ट्रैवल, फैशन और व्लॉगिंग कंटेंट बनाती हैं और अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं।

विवादों में क्यों घिर गईं अपूर्वा मखीजा?

समय रैना के शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपूर्वा रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने “मां” से जुड़ा एक ऐसा विवादित बयान दे दिया, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया ने तो माफी मांग ली, लेकिन अपूर्वा मखीजा अब तक चुप हैं। इस वजह से उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

इन ब्रांड्स के साथ कर चुकी हैं काम

महज 23 साल की उम्र में अपूर्वा ने फोर्ब्स टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में अपनी जगह बना ली। उन्होंने गूगल, वन प्लस, मेबलिन, केट स्पेड और मिंत्रा जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है।

पिछले साल, उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो में रैंप वॉक भी किया था। इसके अलावा, वह यूट्यूब चैनल की वेब सीरीज “बात पक्की” में नजर आ चुकी हैं।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद से क्या है कनेक्शन?

अपूर्वा मखीजा ने सबा आजाद के शो “Hues Your Gynec” में एक छोटा सा रोल किया था, जिससे उन्हें काफी लाइमलाइट मिली।

फेम से कंट्रोवर्सी तक, क्या कहती हैं अपूर्वा मखीजा?

अब तक अपूर्वा की ओर से कोई सफाई या माफी नहीं आई है, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और बढ़ रहा है। जहां एक तरफ उनके फैंस उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज को पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस विवाद के चलते उनकी छवि को नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Who is Samay Raina ? कॉमेडी से करोड़ों की कमाई, अब विवादों में फंसा नाम!