अकबर-बीरबल: असली मां कौन? Who Is Real Mother

0
492
Who Is Real Mother

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Who Is Real Mother : एक बार राजा अकबर के दरबार में अजीब मुकदमा आया जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरबार में दो महिलाएं रोती हुई पहुंची। उनके साथ में लगभग 2 या 3 साल का सुंदर-सा बच्चा भी था। दोनों महिलाएं लगातार रो रही थीं और साथ ही दावा कर रही थीं कि बच्चा उनका है। अब समस्या ये थी कि दोनों शहर के बाहर रहती थीं जिस कारण उन्हें कोई नहीं जाता था। इसलिए, यह बताना मुश्किल था कि उस नन्हे से बच्चे की असली मां कौन है।

Read Also : अकबर-बीरबल : गलत आदत Bad Habit

Who Is Real Mother

सभी दरबारियों की राय ली

अब अकबर बादशाह के सामने मुसीबत आ गई कि न्याय कैसे करें और बच्चा किसको दें। इस बारे में उन्होंने एक-एक करके सभी दरबारियों की राय ली, लेकिन कोई भी इस गुत्थी को नहीं सुलझा सका और तभी बीरबल दरबार में पहुंच गए। बीरबल को देखकर बादशाह अकबर की आंखों में मानो चमक आ गई हो। बीरबल के आते ही अकबर ने इस समस्या के बारे में उन्हें बताया। अकबर ने बीरबल से कहा कि अब तुम ही इस समस्या का समाधान करो। बीरबल कुछ सोचते रहे और फिर जल्लाद को बुलाने के लिए कहा। (Who Is Real Mother)

वरात्रि स्पेशल : माता की चौकी और मंदिर सजाने टिप्स Temple Decorating Tips

Who Is Real Mother

एक महिला बच्चे के टुकड़े करने की बात मान गई Who Is Real Mother

जल्लाद के आते ही बीरबल ने बच्चे को एक जगह बैठा दिया और कहा एक काम करते हैं इस बच्चे के दो टुकड़े कर देते हैं। एक-एक टुकड़ा दोनों मांओं को दे देंगे। अगर इन दोनों महिलाओं में से किसी एक को यह बात मंजूर नहीं है, तो जल्लाद उस महिला के दो टुकड़े कर देगा। यह बात सुनते ही उनमें से एक महिला बच्चे के टुकड़े करने की बात मान गई और बोली कि उसे आदेश मंजूर है। वह बच्चे के टुकड़े को लेकर चली जाएगी, लेकिन दूसरी महिला बिलख-बिलख कर रोने लगी और बोलने लगी, “मुझे बच्चा नहीं चाहिए। मेरे दो टुकड़े कर दो, लेकिन बच्चे को मत काटो। यह बच्चा दूसरी महिला को दे दाे।”

Read Also : चैत्र नवरात्र : छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा Worship Of Maa Katyayani

लो वही मुजरिम है Who Is Real Mother

यह देखकर सभी दरबारी मानने लगे कि जो महिला डर की वजह से रो रही है वहीं दोषी है, लेकिन तभी बीरबल ने कहा कि जो महिला बच्चे के टुकड़े करने के लिए तैयार है उसे कैद कर लो वही मुजरिम है। इस बात को सुनकर वह महिला रोने लगी और मांफी मांगने लगी, लेकिन बादशाह अकबर ने उसे जेल में डलवा दिया। बाद में अकबर ने बीरबल से पूछा कि तुमको कैसे पता चला कि असली मां कौन है?

Who Is Real Mother : तब बीरबल ने मुस्कुराते हुए कहा, “महाराज मां सारी मुसीबतों को अपने सिर पर ले लेती है, लेकिन बच्चे पर आंच भी नहीं आने देती और यही हुआ। इससे पता चल गया कि असली मां वह है जो खुद के टुकड़े करवाने के लिए तैयार है, लेकिन बच्चे के नहीं।” बीरबल की बात सुनकर बादशाह अकबर एक बार फिर बीरबल की बुद्धि के कायल हो गए।

शिक्षा : हमें कभी भी किसी दूसरे की चीज पर अपना हक नहीं जताना चाहिए। सच्चाई की हमेशा जीत होती है ।

Read Also : नवरात्रि स्पेशल : दीपक बारे जानें वास्तु टिप्स Vastu Tips For Deepak

Read Also: पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ Falgu Tirtha For Peace Of Souls Of Ancestors

Read Also : हरिद्वार पर माता मनसा देवी के दर्शन न किए तो यात्रा अधूरी If You Dont see Mata Mansa Devi at Haridwar