White discharge: मेथीदाना दिला सकता है सफेद पानी की समस्या से राहत

0
143
White discharge

White discharge: ज्यादातर महिलाओं को कभी न कभी सफेद पानी गिरनेका सामना करना पड़ता है। सामान्यत: अपने आप को लुब्रिकेटेड रखने के लिए वेजाइना हल्का डिस्चार्ज हर समय करती है। मगर सफेद रंग के इस डिस्चार्ज का बढ़ना संक्रमण का भी संकेत हो सकता है। इस समस्या से राहत के लिए कुछ आयुर्वेद विशेषज्ञ मेथी दाना के सेवन की सलाह देते हैं। पर क्या यह वास्तव में कारगर उपाय है? क्यों आता है वेजाइना से सफेद डिस्चार्ज , इसके क्या स्वास्थ्य जोखिम  हो सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है, आइए जानते हैं विस्तार से।

क्यों बढ़ने लगती है व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या

सफेद पानी का स्त्राव सामान्य है। ये थोड़ा चिपचिपा और वॉटरी होता है। मटमैले रंग का ये डिस्चार्ज पीरियड साइकल, ओब्यूलेशन, सेक्स और प्रेगनेंसी के दौरान होता है। सर्विक्स में पाए जाने वाले ग्लैंड से होने वाली इस डिस्चार्ज की गंध, मात्रा और आकार चिंता का कारण बन जाती है।

आमतौर पर वो महिलाएं जो प्री डायबिटीक है, ओवरवेट हैं और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के शिकार हैं। उन्हें व्हाइट डिसचार्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मेथीदाना का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रज़िस्टेंटस को कम करने और शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने से व्हाइट डिस्चार्ज को सीमित किया जा सकता है।

मेथी दाना व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में किस प्रकार से होता है कारगर साबित

मेथीदाना यानि ट्राइगोनेला फोएनम.ग्रेकम पारंपरिक रूप से विभिन्न औषधीयों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है और एपिटाइट बूस्ट होता है। मेथीदाना खाने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे ओवरनाईट सोक करने खाने के अलावा चाय में मिलाकर, पानी में उबालकर और पेस्ट की फॉर्म में लिया जा सकता है। साथ ही रेसिपीज़ में एड करके भी खाया जा सकता है।

1. एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर

मेथी में मौजूद कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस का सामना करने में मदद करते हैं। इससे यानि में बढ़ने वाले संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही व्हाइट डिस्चार्ज को सीमित किया जा सकता है।

2. एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़

रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट में बढ़ने वाली सूजन और एंफेक्शन को करने में मेथीदाना फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद गुणों के चलते वेजाइना का पीएच लेवल उचित बना रहता है और इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इससे वेजाइना से होने वाले डिस्चार्ज से होने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है।

3. हार्मोन को रखे संतुलित

हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मेथी मदद कर सकती है, जो असामान्य योनि स्राव का एक मुख्य कारण हो सकता है। इसके लिए मेथीदाना को रातभर भिगोकर सुबह उठकर चबाने से हार्मोन के बैलेंस को बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे पीसीओएस और अनियमित पीरियड साइकल की समस्या को भी हल किया जा सकता है।

4. इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

जड़ी बूटी की मदद से प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इससे वेजाइना से होने व