Himachal News : प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं तथा मक्की का मिलेगा ज्यादा दाम 

0
37
प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं तथा मक्की का मिलेगा ज्यादा दाम 
प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं तथा मक्की का मिलेगा ज्यादा दाम 

Himachal News (आज समाज) कांगड़ा। राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं को 40 रुपए प्रति किलो जबकि मक्की को 30 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। ये जानकारी कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने देते हुए कहा कि आधुनिक समय में रसायनों के अधिक प्रयोग से रसायनों का अंश उत्पादों में अधिक मात्रा में आने लगा है, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए प्राकृतिक खेती कम लागत वाला एक बेहतर विकल्प है।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों की आर्थिकी को संबल प्रदान करने के लिए प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना के जरिये किसानों को अनुदानित दरों पर कृषि उपकरण मुहैया करवा कर उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती की इस तकनीक को अपनाने से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ लागत मूल्य में भी कमी आती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार किसानों के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के साथ प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।