Weight loss tips: अगर कर रहे हैं डाइटिंग तो जानिए एक कितनी रोटी खानी चाहिए

0
174
इंटरमिटेंट फास्टिं

Weight loss tips : चावल और रोटी एक ऐसा आहार है, जो लगभर हर भारतीय घरों में रोजाना किसी न किसी टाइम पर जरूर बनता है। यह भारतीयों के मुख्य आहार में से एक है, लेकिन रोटी का काफी ज्यादा सेवन करना भी सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। मुख्य रूप से अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोटी सही मात्रा में खाएं। अधिक मात्रा में रोटी खाने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। दरअसल, रोटी यानी गेहूं में कार्ब्स की अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मात्रा में रोटी खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए?

1 दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए

बता दें कि आमतौर पर एक छोटी रोटी में लगभग 81 कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप दोपहर के भोजन में 300 कैलोरी का सेवन करते हैं, जो आप दो रोटी खा सकते हैं, जो लगभग 160 कैलोरी होंगी और बाकी कैलोरी रोटी के साथ सब्जियां, सलाद जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

खाते समय आपको हमेशा इस बात को याद रखना चाहिए कि सिर्फ रोटियां ही नहीं, बल्कि आपके द्वारा खाई जाने वाली सब्जियों और फलों में भी कार्ब्स होता है।

दूसरे शब्दों में आप एक दिन में कितनी गेहूं की रोटियां खा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं। वजन घटाने के लिए आप प्रतिदिन चार रोटियों का सेवन कर सकते हैं।

वहीं, अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन कर रहे हैं, तो दोपहर के समय आप 3 रोटियों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकों अपने आहार में कुछ सब्जियां, सलाद, दही जैसी चीजों को शामिल करनी चाहिए।