Weight loss : क्या अर्जुन की छाल करती है वजन घटाने में मदद जानिए

0
158
Arjun ki Chaal for Weight Loss

Weight loss : आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग तरह-तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल को हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इतना ही नहीं अगर आपका वजन सामान्य से बहुत अधिक है, तो भी आप अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन की छाल वेट लॉस करने में असरदार साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए अर्जुन की छाल कैसे फायदेमंद  होती है।

वजन घटाने के लिए अर्जुन की छाल के फायदे

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। अर्जुन की छाल वैसे तो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन यह हृदय रोगियों और मोटापे से परेशान लोगों के लिए रामबाण हो सकती है।
अर्जुन की छाल पेट के लिए काफी लाभकारी होती है। अर्जुन की छाल अपच की समस्या को दूर करती है। आयुर्वेद में अपच का मतलब होता है पाचन की अपूर्ण प्रक्रिया। अर्जुन की छाल पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इससे कफ संतुलित होता है। अर्जुन की छाल कमजोर पाचक अग्नि को बढ़ाता है।

अर्जुन की छाल का उपयोग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जब मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अर्जुन की छाल शरीर का वजन संतुलित करने में मदद कर सकता है। अगर आपको मोटापा कम करना है, तो इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और फैट बर्न करने में भी मदद करता है।
अर्जुन की छाल शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। इससे धीरे-धीरे वेट लॉस होता है।

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसे चूर्ण, चाय आदि के रूप में ले सकते हैं।
वेट लॉस के लिए आप अर्जुन की छाल को चाय बनाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालें। इसमें शहद मिलाकर पी लें। इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
आप वेट लॉस करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय बनाकर पी सकते हैं।
आप चाहें तो वेट लॉस करने के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह छाल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप सुबह और शाम को अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।