Weight Loss : करना वजन कम तो आज ही अपने आटे में शामिल करें ये बीज

0
159
आटे में मिलाएं तुलसी के बीज

Weight Loss : आज के समय में शरीर के बढ़ते वजन को कम करना एक मुश्किल टास्क से कम नहीं है। वेट लॉस के लिए आप कड़ी मेहनत करते हैं। कई लोग अपने वजन को घटाने के लिए घंटों एक्सरसाइज, स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार इससे सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका मुख्य कारण खानपान सही न होना होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो, तो इसके लिए आपको अपने डाइट पर जोर देने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी स्वादिष्ट रोटियों के बारे में बताएंगे, जिससे वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोटापा कंट्रोल करने के लिए किस तरह की रोटियां खाएं?

मेथी के दानों से बनी रोटी

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दानों को मिक्स करके बनाई गई रोटियां फायदेमंद हो सकती हैं। मेथी के दानों में फाइबर और कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो वेट लॉस करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

आटे में मिलाएं तुलसी के बीज

यदि आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तुलसी के बीजों का सेवन करें। इसे आप रोटी बनाते समय आटे में मिक्स करके खा सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। यह आपके पाचन संबंधी दिक्कतों को कम करके वेट लॉस करने में प्रभावी हो सकता है।

अजवाइन से बनी रोटी से घटाएं वजन

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अजवाइन के दानों को मिक्स करके रोटियां तैयार करें। अजवाइन पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। साथ ही यह अपच, पेट में बनने वाली गैस, डकार जैसी समस्याओं को भी कम कर सकता है।

आटे में मिलाएं राजगिरा

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए आटे में राजगिरा को मिक्स करके खा सकते हैं। राजगिरा फाइबर का अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर के अतिरिक्त वजन को कम कर सकता है। साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त हो सकता है।

आटे में मिक्स करें मोरिंगा के पत्ते

वजन घटाने के लिए आटे में सहजन के पत्तों को मिक्स करके खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, फाइबर, प्रोटीन और आयरन होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। यह आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में सहायक हो सकता है।