Weight according to age: जानिए उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन

0
128
Weight according to age

Weight according to age: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि आपकी जीवनशैली और आहार दोनों ही संतुलित और सही हों। विभिन्न चिकित्सा रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजी से बढ़ रही क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में मोटापा एक प्रमुख कारण बन रहा है। वजन अधिक होने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है और इसलिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

शोध बताते हैं कि उचित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए यह जानना आवश्यक है कि उनकी उम्र और लंबाई के अनुसार कितना वजन सामान्य है और कितना अधिक। महिला और पुरुष की आयु और लंबाई के मुताबिक दोनों का वजन कितना होना चाहिए।

बीएमआई से स्वस्थ वजन का अनुमान

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आदर्श वजन क्या होना चाहिए। हालांकि, हर किसी के लिए एक समान आदर्श वजन नहीं हो सकता। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का उपयोग वजन की स्थिति को जानने के लिए किया जा सकता है। सामान्य रूप से 18.5 से 24.9 के बीच की बीएमआई को स्वस्थ माना जाता है, जबकि 25 से 30 के बीच की बीएमआई को अधिक वजन वाला माना जाता है।

हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बीएमआई शरीर की संरचना या स्वास्थ्य का सम्पूर्ण आकलन नहीं करता। इसे अन्य परीक्षणों और आकलनों के साथ उपयोग किया जाना चाहिए ताकि सही स्वास्थ्य स्थिति का अनुमान लगाया जा सके।

बच्चों के लिए आदर्श वजन

बढ़ते बच्चों का वजन उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। एक महीने के बच्चे की लंबाई 53 सेंटीमीटर हो तो उसका आदर्श वजन 4.35 किलो होना चाहिए। इसी प्रकार, 3 महीने के बच्चे की लंबाई 60 सेंटीमीटर हो तो उसका वजन 6 किलो स्वस्थ माना जाता है।

उम्र (वर्ष) लंबाई (सेमी) वजन (किलोग्राम)
4 माह 62 6.5
6 माह 64 7.5
9 माह 70 8.5
12 माह 74 9-10
डेढ़ साल 80 10-11
दो साल 85 11.75-13

पुरुषों की हाइट के मुताबिक वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, मध्यम शारीरिक ढांचे वाले पुरुषों के लिए 5’4 से 6’0 तक की लंबाई होने पर आदर्श वजन 50 से 73 किलोग्राम होता है। वजन जितना नियंत्रित होगा, बीमारियों से बचाव भी उतना अधिक होता है।

लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4’6 29-34
4’8 34-40
4’10 38-45
5’0 43-53
5’2 48-58
5’4 53-64
5’6 58-70
5’8 63-76
6’0 72-88

महिलाओं के लिए स्वस्थ वजन

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम शारीरिक ढांचे वाली महिलाओं के लिए लंबाई 4’10” से 5’8″ के बीच होने पर आदर्श वजन 45-59 किलोग्राम होना चाहिए। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आदर्श वजन हर व्यक्ति के लिए एक समान नहीं होता, और यह व्यक्ति की शारीरिक संरचना, उम्र, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। अपने आदर्श वजन के बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

लंबाई (फिट) वजन (किलोग्राम)
4’6 28-34
4’8 32-39
4’10 36-44
5’0 40-49
5’2 44-55
5’4 49-59
5’6 53-64
5’8 57-69
6’0 65-79