Weekly Satsang In Veda Mandir Panipat : जीवन में नियमों की पालना जरूरी : आचार्य संजीव वेदालंकार 

0
211
Weekly Satsang In Veda Mandir Panipat
Weekly Satsang In Veda Mandir Panipat

Aaj Samaj (आज समाज),Weekly Satsang In Veda Mandir Panipat, पानीपत : वेद मन्दिर के सप्ताहिक सत्संग में आर्य पुत्र मनन वधावन का जन्मदिन बड़ी श्रद्धापूर्वक यज्ञ के माध्यम से ईश्वर स्तुति कर मनाया गया है। जिसमें उनके साथ उनके भाई प्रेरित व माता-पिता खुशबू-वरुण वधावन के साथ उनकी दादी कविता वधावन के साथ बड़ी दादी जनक व उनके कुछ मित्र भी सम्मिलित रहे। फूलों की वर्षा कर उनके मंगल की कामना की गई। बधाई गीत गाकर उन्हे सौ बरस स्वस्थ और समृद्धि जीने का आशीर्वाद दिया। यज्ञ ब्रह्म की भूमिका बहन गीतेश आर्या ने बड़ी कुशलता ने निभाई।

 

सनातन धर्म ज्ञान का अथाह भण्डार

आचार्य संजीव वेदालंकार ने जीवन जीने की कला सिखलाती हुए बताया कि जीवन में नियमों की पालना जरूरी है ईश्वर द्वारा बनाई हर वस्तु अपने नियम पर आज भी टिकी है। जैसे पृथ्वी जैसा विशाल ग्रह सैकड़ों में 100 किलोमीटर की दूरी करते हुए अपना चक्र पूरा करता है। मंगल पृथ्वी के लिए मंगलकारी है क्योकि वो पृथ्वी पर गिरने वाले उल्का पिंडों को अपने गुरुत्वाकर्षण से अपनी ओर खींचकर पृथ्वी की रक्षा करता है। सनातन धर्म ज्ञान का अथाह भण्डार है, बस समझने की आवश्यकता है। बलजीत यादव, सरोज, अवंतिका, इन्दू ने भजनों द्वारा ईश्वर का धन्यवाद किया । मंच संचालन धीरज कपूर तथा धन्यवाद व शांति पाठ प्रधान सुरेश आहूजा ने किया। कार्यक्रम में  कर्नल सतीश ओबेरॉय, संरक्षक रामचंद्र गल्हयाण, सुशील चौधरी, आर्य सतपाल बन्धु, सतीश तेहरी, ओम खर्ब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

यह भी पढ़े  : Benefits of Garlic Tea : गुणों से भरपूर होती है लहसुन की चाय, ऐसे पीने से मिलते है कई फायदे

यह भी पढ़े  : Sub Health Center : उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली में ग्रामीणों को करवाया गया योगाभ्यास

Connect With Us: Twitter Facebook