अनार को आयुर्वेद में "स्वास्थ्यवर्धक फल" कहा गया है। इसकी मिठास जितनी स्वादिष्ट होती है, उतना ही गहरा होता है इसका सेहत से जुड़ा रिश्ता।
खास बात ये है कि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अनार का जूस पीते हैं, तो आपका शरीर अंदर से निखरने लगता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।
आइए जानते हैं कि अनार का जूस पीने से शरीर में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
अनार आयरन से भरपूर होता है और यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसका नियमित सेवन वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
अनार का जूस हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह धमनियों को रिलैक्स करता है।
अगर आप शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) से परेशान हैं, तो अनार का जूस आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में असरदार होते हैं।