ब्लड प्रेशर से लेकर स्किन ग्लो तक, रोज खाएं ये हरी पत्ती और देखें चमत्कार

प्रकृति के खजाने में कुछ ऐसे पौधे छिपे हैं जो दिखने में भले ही साधारण लगें, लेकिन उनके फायदे असाधारण होते हैं।

 पत्थरचट्टा (Patharchatta) ऐसा ही एक आयुर्वेदिक रत्न है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आयुर्वेद में इसे 'रामबाण पौधा' कहा जाता है। इसकी सिर्फ एक पत्ती रोजाना सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।

 रोजाना पत्थरचट्टा की पत्तियों का सेवन हाई बीपी के मरीजों को राहत पहुंचा सकता है। यह रक्त प्रवाह को संतुलित करने में मदद करता है।

 यह पत्ता हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाता है और नसों को मजबूत बनाता है। हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी सहायक है।

 पत्थरचट्टा खासतौर पर किडनी स्टोन के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से स्टोन धीरे-धीरे गलकर बाहर निकल सकता है।

 पत्तियों का रस मुंहासे, कील-कांटे, और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इससे स्किन कोमल और ग्लोइंग बनती है।

 पत्थरचट्टा की पत्तियां एंटीसेप्टिक होती हैं। इसे घाव या जलन वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है और जल्दी भराव होता है।

 महिलाएं इस पत्ते का रस पीरियड पेन से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शरीर को अंदर से शांत करता है।