किन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए Paneer?  

पनीर को प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन D और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। 

यह शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है और खासकर शाकाहारी लोगों के लिए एक अहम प्रोटीन स्रोत है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बीमारियों में पनीर का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं किन हेल्थ कंडीशन्स में पनीर खाने से परहेज़ करना चाहिए:

 डेयरी एलर्जी:अगर किसी व्यक्ति को दूध, दही या पनीर से एलर्जी है, तो उसे पनीर से भी दूर रहना चाहिए। इससे त्वचा पर रैशेज़, सांस लेने में दिक्कत और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दस्त या लूज़ मोशन: जिन लोगों को बार-बार दस्त की शिकायत रहती है, उन्हें पनीर नहीं खाना चाहिए। यह स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर: पनीर में सोडियम और फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है, इसलिए हाई बीपी के मरीजों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याएं (कब्ज, गैस, एसिडिटी): जिन लोगों को अक्सर पाचन की समस्या रहती है, जैसे कि गैस, एसिडिटी या कब्ज, उनके लिए पनीर नुकसानदायक हो सकता है। यह पेट में भारीपन और गैस बढ़ा सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है, तो पनीर जैसी हाई-फैट चीजों से दूरी बनाना जरूरी है।