इस बार होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण! तुलसी से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं अशुभ प्रभाव

होली की तैयारी पूरे देश में जोरों से चल रही है। बता दें अब की बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है होली पर चन्द्र ग्रहण लगने वाला है।

ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान तुलसी के पौधे को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है, क्योंकि ग्रहण के दौरान तुलसी पर नकारात्मक ऊर्जा का असर पड़ सकता है।

अगर आपको किसी धार्मिक या स्वास्थ्य कारणों से तुलसी की पत्तियों का उपयोग करना है, तो ग्रहण से पहले ही पत्तियां तोड़कर रख लें। 

ग्रहण के दौरान या सूतक काल में तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पत्ते तोड़ते समय नाखूनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसे अपशकुन माना जाता है।  

 ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भोजन में तुलसी की पत्तियां डालने की परंपरा है। यह भोजन को दूषित होने से बचाती है और ग्रहण के बुरे प्रभाव को रोकती है। 

ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

इससे तुलसी का पवित्रता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त हो जाता है।