आम के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

गर्मियों में आम (Mango) खाना किसे पसंद नहीं? यह स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। 

बशर्ते कि इसे सही तरीके से खाया जाए। कई बार लोग आम के साथ कुछ ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जो सेहत पर उल्टा असर डालती हैं।

अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो ज़रूर जान लीजिए कि आम के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

आम खाने के बाद तुरंत पानी न पिएं: आम के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खासतौर पर ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। कम से कम 30 मिनट का गैप जरूर रखें।

स्पाइसी फूड से रखें दूरी: आम की तासीर गर्म होती है और अगर इसके साथ तीखा या मसालेदार खाना खा लिया जाए, तो यह पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।  

 आम और दूध – एक खतरनाक कॉम्बिनेशन: आम और दूध का कॉम्बिनेशन भले ही मैंगो शेक में इस्तेमाल होता हो, लेकिन ताजा आम खाने के बाद तुरंत दूध पीना हाजमे पर बुरा असर डाल सकता है। इससे स्किन एलर्जी और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

 शहद के साथ आम न खाएं: आम के साथ शहद का सेवन शरीर में गर्मी को और बढ़ा सकता है, जिससे शरीर में इंफ्लेमेशन या स्किन रिएक्शन हो सकते हैं।  

 दही और आम का कॉम्बिनेशन न करें: गर्मी के मौसम में आम और दही का एक साथ सेवन करने से सर्दी, जुकाम या स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।