हर रोज 1 कटोरी खाएं पपीता, 7 दिन में दिखेंगे हैरान करने वाले फायदे!  

पपीता सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। अगर आप हर दिन नाश्ते में 1 कटोरी पपीता खाते हैं, तो सिर्फ 7 दिनों में ही शरीर पर इसके चमत्कारी फायदे दिखने लगेंगे।

इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट से लेकर त्वचा और हड्डियों तक को जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं।

आइए जानते हैं रोजाना पपीता खाने के 5 बड़े फायदे!

पपीते में पेप्सिन और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।रोज खाने से गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट की सूजन से राहत मिलती है।

पपीते में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

रोजाना सेवन से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं, जिससे स्किन यंग और फ्रेश दिखती है।

इसमें मौजूद पैपेन और काइमोपैपेन नामक एंजाइम सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। गठिया के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है।

पपीते में हाई फाइबर और लो कैलोरी होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कंट्रोल रखता है।

पपीते में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या है, उन्हें खाली पेट कच्चा पपीता खाना चाहिए, यह पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है।