किशमिश और घी, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
किशमिश में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, जिंक, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
वहीं, देसी घी में प्रोटीन, विटामिन ए, ई, डी और के प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी हैं।
अगर आपको जोड़ों के दर्द की समस्या है तो घी के साथ किशमिश का सेवन रामबाण की तरह काम करेगा। बनाने में मदद करते हैं।
किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है।
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो घी के साथ किशमिश खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
घी और किशमिश का कॉम्बिनेशन दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और घी में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स दिमाग को पोषण देते हैं।
घी और किशमिश का सेवन करने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।