Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम

0
139
Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम

दिन में निकलेगी तेज धूप
Haryana Weather Update (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में सुबह और शाम के समय ही ठंड का अहसास होगा। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम को बफीर्ली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी। कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी।

दिन के तापमान में होगी वृद्धि

ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा के लोगों को फरवरी में ठंड से राहत मिल सकती है और उन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में पंचायतों की काम करने की पावर बढ़ी