चलेंगी ठंडी हवाएं, बारिश व ओलावृष्टि तापमान में आई गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तेज ठंडी हवाएं जारी रहेंगी। जिस कारण सुबह-शाम के तापमान में गिरावट आएंगी। वहीं 3 दिन बारिश के बाद आज प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। इस समय सभी जिलों में धूप खिली है, लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं।

रात के तापमान में कमी आई है। वहीं पानीपत, अंबाला और हिसार में सबसे ज्यादा 10 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो लगभग पूरे हरियाणा में बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई।

3-4 मार्च को छाए रहेंगे बादल

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है। परंतु 5 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से फिर से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: बाढ़ में फंसे 11 मजदूर बचाए, पुंछ नदी में गिरी कार, 7 लोग सुरक्षित निकाले, बोल्डर गिरने से मां-बेटे की मौत