पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 मार्च तक छाए रह सकते है बादल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में आज रात से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसत विभाग ने हरियाणा में 13 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा 14 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

लेकिन 11 व 12 मार्च के दौरान मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना के कारण मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। वहीं गत दिवस हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, फरीदाबाद, हिसार और नारनौल का अधिकतम पारा 31 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

11 व 12 मार्च को चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 13 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 9 मार्च रात से 13 मार्च तक हवाओं के रुख में बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी