आज रात से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज रात हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 15 और 16 फरवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार जमीनी हवाएं और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण हरियाणा में तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।
15 फरवरी, फिर 19 फरवरी और फिर 24 फरवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे इलाके में मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन से चल रही जमीनी हवाओं के कारण हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा रही है। जहां 2 दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक चला गया था, वहीं अब 25 डिग्री के आसपास है। कुछ जिलों में तापमान इससे भी कम है।
औसत तापमान फसल के लिए सही
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलने वाली हवाओं और बादलों के कारण तापमान में बदलाव आएगा। फिलहाल दिन में धूप खिलने के कारण प्रदेश के कई जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार रोहतक का तापमान 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अभी औसत तापमान फसल के लिए सही है।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : भाजपा दिल्ली को यूपी बनाना चाहती है : आतिशी