तेज हवाएं चलेंगी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज रात से मौसम बदलेगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।
दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में हो सकती है छिटपुट बूंदाबांदी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कारण 16 अप्रैल को राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। जिससे 16 अप्रैल रात को राज्य में विशेषकर दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।