Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, 3 मई तक बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश की संभावना

0
147
Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, 3 मई तक बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, 3 मई तक बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश की संभावना

तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेंगी राहत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव 3 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश हो सकती है, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से राहत मिलेंगी। मौसम विभाग द्वारा जारी पूवार्नुमान के अनुसार 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है। वहीं 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश का अनुमान है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश हो सकती है।

आज 4 जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के चार जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। वहीं 30 अप्रैल को प्रदेश के चार जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीटवेव का यलो अलर्ट है।

वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।

फरीदाबाद रहा सबसे गर्म जिला

हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। फरीदाबाद का बोपानी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना और चांदी हुए सस्ते

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आॅल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता बढ़ाने की तैयारी में सरकार